हम एक पत्थर पर बैठे थे. और ओस से गीली घास पर नंगे पैर चलते हुए हमने एक, दूसरे पत्थर तक जाने का तय किया.
तुमने कहा- मेरे भीतर भाव हैं, मैं भावों की उंगली पकड़ वहां तुमसे पहले पहुंच जाऊंगी.
मैं हंसा- मुझे भावों पर भरोसा नहीं. विचार हैं मेरे पास. दुनिया की सबसे मोटी किताबें मैंने ही लिखी हैं. मेरे लिए वहां पहले पहुंचना ज़्यादा आसान है.
तुम भाव पर चलीं, मैं विचार पर.
ओस सूख चुकी है, घास भी. न पीछे का वह पत्थर नज़र आता है, न आगे वाला पत्थर. तुम भी आसपास नहीं दिखतीं. कहां चली गईं तुम? क्या तुम उस पत्थर तक पहुंच गईं? क्या हम दोनों ही उस पत्थर तक नहीं पहुंच पाए?
हम एक-दूसरे से पहले क्यों पहुंचना चाहते थे, साथ-साथ क्यों नहीं? बताओ.
सिगरेट के छल्ले, बालों के छल्ले, बातों के छल्ले। वाह!
ReplyDeleteभाव और विचार का है प्यारा साथ
ReplyDeleteसब रहे अपने सदा सात ही साथ
खुजला रहे सभी पकड़ निज माथा
पढ़ कर समूची भाव विचार गाथा
हम एक-दूसरे से पहले क्यों पहुंचना चाहते थे, साथ-साथ क्यों नहीं? बताओ.
ReplyDeletewaaah...! Tadbhav me aap ki kahani padhne ke baad se dhu.ndh rahi thi aap ko ..... Shukra khuda ka ki aaj mile.
waah ! sundar.
ReplyDeletesayad ham dono ke raste alag alag the.
ReplyDeletekaash ham dono ne sath chalna seekh liya hota....ab to vah udhar hai pathar ke us paar aur pathar bhi to pahad ban chuka hai....fir bhi pighlana to hoga hi use. sirf garm sanse kaafi nahi iske liye......
ReplyDeleteसबसे घातक छल्ले शायद भाषा के होते हैं...
ReplyDeleteवाह! बहूत ही सुंदर शब्दों में बहूत बड़ा सच!
ReplyDeletevaah sir aisy tarjeeh aaj tk mene kaheen nahi dekhi bhav or vichar ko ek sath rakhna real me apki kahni ki trah he mumkin namumkin ke safar me bhatkna hai..
ReplyDeletevaah sir aisy tarjeeh to real me he kabil-e-tarif hai...bhav or vichar real me ek sath chal pana mumkin or namumkin ka safar he hai.
ReplyDeletebahut sundar duniya banayi hai aapne geet ji. isse bahar jane ka dil hi nahin karta. jab se iska pata mila hai bar-bar yahin aa dhamkti hoon. har post kamal ki hai..
ReplyDelete