बहुत पहले दुनिया में सिर्फ़ रात थी, मेरी कंखौरियों में मिट्टी के दिए चिपके थे. मैं उड़ने के लिए हाथ उठाता, दिए अपने आप बल उठते. रोशनी की फुहार उठती, बरसती. मैं हाथ नीचे करता, अंधेरा फिर हो जाता. मुझे इस तरह देखने के बाद ईश्वर ने जुगनू बनाए.
फिर भी उड़ने का हुनर मुझे कभी न आया. न ही रोशनी का भंडारगृह बन पाया.
जब देखने को कुछ नहीं होता, तब भी अंधेरा दिखता है.
(मोत्सार्ट सिंफनी नंबर 1)
sundar rachna..sachmuch ek image bana deti hai nazar ke samne..jugnuon ke banne ka itihas rochak tha.. :-)
ReplyDeleteजुगनू से साक्षात्कार...अनूठी रचना
ReplyDeleteअँधेरे में मुस्कुराते जुगनू की तरह आपकी रचना ...
ReplyDeleteअद्भुत.....
ReplyDeleteजब देखने को कुछ नहीं होता, तब भी अंधेरा दिखता है........
ReplyDeleteदार्शनिक....
कंखौरी = बाहुमूल के नीचे का गड्ढा, काँख।
ReplyDeleteजब देखने को कुछ नहीं होता, तब भी अंधेरा दिखता है..कितना सच!!!
ReplyDeleteजब देखने को कुछ नहीं होता, तब भी अंधेरा दिखता है..कितना सच!!!
ReplyDeleteरोशन दूसरों के अँधेरो को जो लोग किया करते हैं वो भी तो जुगनू कि मानिंद ही जला करते हैं??नहीं?
ReplyDeleteबहुत बढ़िया
ReplyDeletenice...
ReplyDeleteयह लघुकथा खलील जिब्रान की याद दिलाती है जिसमें गहन चिंतन और दर्शन है. नायक उजाले का दूत होते हुये भी जीवन में अँधेरे को दूर नहीं कर पाता .गीत की रचनाओं में अनेक स्वर स्तर हैं जिनका सीधा सरल एक अर्थ तो किया ही नहीं जा सकता.हाँ कोशिश की जा सकती है की यह कहना चाहते होंगे .जैसे जीवन से अधिक बड़ा सच मृत्यु है वैसे ही प्रकाश की तुलना में अँधेरा अधिक व्याप्त रहता है.
ReplyDelete